बिज़नेस

शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, एक और नए शिखर पर सेसेंक्स

नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार ने आज यानी गुरुवार 22 जून 2023 को एक और नया इतिहास रचा दिया। आज बाजार ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने अपना एक दिन पुराना  ऑल टाइम हाई 63588.31 को ध्वस्त कर दिया है।  आज सेंसेक्स ऑल टाइम हाई 63601.71 के स्तर से शुरुआत की। वहीं निफ्टी 18853 से दिन की शुरुआत की। आज पूरे दिन रिकॉर्ड बनने और टूटने की उम्मीद है।

 
शिखर से फिसला सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 88 अंक फिसल कर 63434 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी में 13 अंकों की गिरावट के साथ 18843 के स्तर पर था। निफ्टी के 50 स्टॉक्स में से 16 हरे और 34 लाल निशान पर थे। निफ्टी टॉप गेनर में एचडीएफसी लाइफ, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, हिन्डाल्को और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में इन्फोसिस, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचसीएलटेक और हिन्दुस्तान यूनिलीवर थे।

इन वजहों से बाजार चढ़ा

1. विदेशी निवेशकों बीते नौ महीनों में रिकॉर्ड पैसा लगाया

2. मार्च तिमाही के आंकड़ों का भी असर, आर्थिक वृद्धि दर उम्मीद से बेहतर रही

3. बाजार की मिड और स्मॉलकैप की कंपनियों ने अच्छा रिटर्न दिया है

4. अमेरिकी फेडरल बैंक ने ब्याज दरों को स्थिर रखा

5. कच्चे तेल में नरमी का भी दिखा वैश्विक बाजारों पर असर

रिटेल निवेशकों की 52 फीसद भागीदारी

मार्च 2020 में बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। उस समय रिटेल निवेशकों की संख्या चार करोड़ के करीब थी। इसके बाद इस आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त 2022 तक डिमैट अकाउंट की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 10 करोड़ तक पहुंच गई। इसी तरह  डे ट्रेडिंग में छोटे निवेशकों की भागीदारी 55 फीसदी तक हो गई है। बीएसई पर रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या औसत रूप से साल-दर-साल करीब 24 फीसद बढ़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button