देश

हरियाणा के 14 मंत्रियों में से 12 करोड़पति, देश के 36 अरबपतियों में शामिल 3 मंत्री

पानीपत
देश की 27 राज्य विधानसभाओं, 3 केंद्रशासित प्रदेशों व केंद्रीय मंत्रिपरिषद से विश्लेषण किए गए 643 मंत्रियों में से 36 अरबपति हैं। इनमें हरियाणा से 3 मंत्री शामिल हैं। चुनावी शपथपत्र के अनुसार, हरियाणा से सबसे अमीर तोशाम से विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी हैं। उनकी संपत्ति 134.56 करोड़ है।

गुरुग्राम से सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत (121.54 करोड़) दूसरे, फरीदाबाद से विधायक व राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल (101.81 करोड़) तीसरे स्थान पर हैं। प्रदेश के 14 में से 12. मंत्री करोड़पति हैं। किसी मंत्री पर केस नहीं है। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है। देखें आकड़े

मंत्रीसंपत्तिदेनवरी
श्रुति चौधरी134.56 करोड़13.37 करोड़
राव इंदीत 121.54 करोड़13 करोड़
आरती राव101.81 करोड़5.28 करोड़
विपुल गोयल68.27 करोड़2.55करोड़
कृष्णपाल गुर्जर 62.58 करोड़3.98 करोड़
राय नरबीर 58.79 करोड़शून्य
महीपाल ढांडा14.29 करोड़1.60 करोड़
राजेश नागर12.11करोड़34.82 लाख
रणबीर मंगवा11.62 करोड़52.53 लाख
अरविंद शर्मा6.90 करोड़3.56 करोड़
नायाब सिंह5.80 करोड़ 74 लाख
कृष्णलाल5.30 करोड़22 लाख
कृष्णबेदी4.80 करोड़2.28 लाख
गौरव गौतम4.50 करोड़शून्य
अनिल विज1.49 करोड़शून्य
श्याम सिंह राणा1.16 करोड़शून्य

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button