देश

पंचकूला में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, नाकों पर पुलिस और CCTV की कड़ी नजर

पंचकूला.

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। नाकों पर पुलिस मुस्तैद रहती है और लाइट प्वॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे नजर रखते हैं। ऐसे में हर महीने हजारों चालान हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में कुल 87,618 चालान किए गए थे।

2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 91,709 पहुंच गया। इस वर्ष की बात करें तो 31 मार्च तक 11,750 चालान किए गए हैं। इनमें 7,819 सीसीटीवी कैमरों के जरिये और 3,928 ऑफलाइन चालान हुए। 
इन चालानों की संख्या और बढ़ सकती है, अगर शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हों। शहर में 473 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें  से 200 से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हैं। सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है।

खराब सीसीटीवी कैमरों को लेकर अप्रैल में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, कैमरों को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए थे।

वर्ष 2026 में मार्च महीने तक हुए चालान का आंकड़ा
महीना     सीसीटीवी     आफलाइन     कुल
जनवरी     4192     1564     5756
फरवरी     1249     1317     2566
मार्च     2378     1047     3428

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button